उधमसिंह नगर

चोरी कर भाग रहे युवक को व्यापारी ने पकड़।पेशेवर चोर बताया जा रहा आरोपी। व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री ने जारी की दूसरी video।व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई को बताया गलत

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर(खबर धमाका)। शहर में चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई की video वायरल होने के बाद एक और video समाने आई है। आरोपी को व्यापारियों ने पेशेवर चोर बताते हुए व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई को गलत बताया है।

 

चोरी के शक में युवक की वायरल हो रही video के बाद व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री हरीश अरोरा ने खबर धमाका को दूसरी video भी भेजी हे, जिसमें युवक एक दुकान पर कुछ देर खड़े होने के बाद बाहर लगा समान लेकर भाग रहा है,इसी दौरान एक युवक दुकानदार को चोरी की सूचना देता,तो व्यापारी व उसके कर्मचारी पीछा करके युवक को दबोच लेते हैं, जिसके बाद उसे वापस लाकर उसकी जमकर पिटाई करते हैं। व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री हरीश अरोरा की मानें तो आरोपी युवक पहले भी कई दुकानों पर चोरी कर चुका है, दुकानदार अपना समान बाहर रखते हैं,कई दुकानदारों का लाखों का माल चोरी हो चुका है, पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक और उसके साथी योजनाबद्ध तरीके से सामान चोरी का काम करते हैं, जिससे व्यापारियों में गुस्सा है। उन्होंने आरोपी युवक की पिटाई पर व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई को गलत करार दिया।
हालंकि हम खबर धमाका युवक की पिटाई का समर्थन नहीं करता है। यदि युवक ने चोरी की थी तो उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए थी।