उत्तराखंड

रुद्रपुर में पांच वर्षीय बच्ची दरिंदगी।बच्ची को विस्कुट देने के बहाने कमरे में आरोपी हो गया नंगा।पुलिस ने किया गिरफ्तार,पढे कौन है आरोपी

नरेन्द्र राठौर/रुद्रपुर(खबर धमाका)। पिछले कुछ दिनों से समाने आ रही दरिंदगी की घटनाओं ने देवभूमि को शर्मशार कर दिया है। एक के बाद एक समाने आ रही घटनाओं से अभिभावकों में अपने बच्चों को लेकर असुरक्षा का भाव पैदा हो चुका है।
ताजा मामला रुद्रपुर का है। अपर पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर के मुताबिक एक व्यक्ति पांच वर्ष की बच्ची को बिस्कुट देने का बहाना बनाकर अपने कमरे में ले गया। जहां आरोपी नंगा हो गया और बच्ची से दरिंदगी करने लगा,बच्ची उसे देखकर चीख पुकार मचाने लगी, घर आकर बच्ची ने जानकारी दी तो परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।आरोपी क्षेत्र के फ्राडंस कालौनी का राहुल पुत्र ओमप्रकाश बताया जा रहा है।