कलेक्ट्रेट परिसर भाजपा कांग्रेस प्रत्याशियों में हाथापाई,भिड़े दोनों पक्ष। भाजपा प्रत्याशी महेंद्र आर्य अस्पताल में भर्ती।Video में देखिए पूरी घटना
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। कलेक्ट्रेट परिसर में आज फिर कांग्रेस भाजपा के प्रत्याशियों के बीच आस्तीनें चढ़ गई। मारपीट के ही धक्का मुक्की भी हुई, घटना की वीडियो भी समाने आई है। इधर घटना के बाद भाजपा प्रत्याशी महेंद्र आर्य की तबीयत बिगड गई है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
https://www.facebook.com/share/v/1DYgJx8MZ2
https://www.facebook.com/share/v/1CgGaEWdG2/
https://www.facebook.com/share/v/15SDyGkFi1/
https://www.facebook.com/share/v/12ALMSVe6YM/
ऊपर दिए लिंक में देखिए घटना की पूरी video
जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 36 से कांग्रेस प्रत्याशी जीतेश शर्मा के मुताबिक उन्होंने भाजपा प्रत्याशी महेंद्र आर्य के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई थी,जिसकी आज सुनवाई थी, सुनवाई के दौरान जब वह नामांकन कक्ष के बाहर खड़े थे तभी कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी समर्थकों ने नारेबाजी और हुटिंग शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों के समर्थक एक दूसरे से गाली-गलौच और फिर धक्का मुक्की शुरू कर दी, पुलिस बहु मुश्किल बीच बचाव किया, उन्हें धमकी भी दी गई है। मामले में दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को तहरीर दिए जाने की बात कही गई है।