Latest:
उधमसिंह नगर

ठुकराल के समधी(दामाद के पिता) व रिश्तेदारों पर लगा विधवा की करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप।पीड़ित की शिकायत पर डीएम ने बैठाई जांच। काटी जा रही अवैध कालौनी,प्राधिकरण ने नोटिस किया जारी रजिस्ट्री पर लगाई रोक, सुनवाई की तारीख भी तय

रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर में जमीनों के खेल में पूर्व विधायक ठुकराल के समधी (दामाद के पिता) व रिश्तेदारों का नाम भी जुड़ गया है। उनपर सौरभ कुशवाहा नाम के एक युवक ने करोड़ो की जमीन हडपकर अवैध कालौनी काटने की शिकायत जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर से की है। जिसके बाद डीएम ने मामले में जांच बैठा दी।
इधर जिला विकास प्राधिकरण ने कालौनी को नोटिस जारी करके ध्वस्तीकरण की तारीख तय कर दी। प्राधिकरण की तरफ से जमीन की रजिस्ट्री पर भी रोक लगा दी।
काशीपुर रोड स्थित दानपुर निवासी सौरभ कुशवाहा के मुताबिक गांव उसके दादा राम प्यारे भगत के नाम वर्ग 1 (क) की करीब ढाई एक जमीन थी। वर्ष 2014 में उसके पिता शैलेन्द्र कुमार की मौत हो गई,जिससे उसके दादा पूरी तरह टूट गए, जिससे उनकी मानसिक स्थिति खराब हो गई।आरोप है कि इसका फायदा उठाकर 2015-16 में रुद्रपुर के सुभाष कुमार पुत्र नंद लाल, ओमप्रकाश व राजेश घीक ने जमीन हड़प ली, तीनों ने उन्हें फर्जी चेक देकर धोखे से जमीन अपने नाम करा ली।जब उसके दादा को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने सदमें में दम तोड दिया। इधर पिता और बाद उसके दादा की मौत के उसके मां बे सहारा हो चुकी थी। उनके समाने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया, इसके बाद भी उसकी मां प्रशासन का दरवाजा खटखटाती रही,लेकिन जमीन हड़पने वाले धोखेबाजों के समाने उसकी सुनवाई नहीं। इधर हाईवे से सटी करोड़ो की इस जमीन पर तीनों आरोपी अवैध कालौनी काटकर उसे खुर्द-बुर्द करने में जुटे हैं।इस मामले में उसकी तरफ से 17 जून 2025 को डीएम ऊधमसिंहनगर को पत्र देकर जमीन हड़पने वाले धोखेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। जिसपर डीएम ने जांच के आदेश दिए है।
जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण ने कालौनी को नोटिस जारी करते हुए जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी है। आरोपियों में सुभाष कुमार पूर्व विधायक ठुकराल के दामाद के पिता बताए जा रहे।
शिकायत की मां लीलावती ने अपने बयान में साफ कहा कि आरोपी जब भी वह शिकायत करती है,उसे पूर्व विधायक के नाम लेकर धमकी देते, पूर्व विधायक की बजह से ही उसे न्याय नहीं मिल पा रहा। महिला ने प्रशासन से सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।