पहले रोए,फिर भरी हुंकार! बोले बंगाली अब सिर ऊपर कर चलेगा बंगाली समाज।प्रदेशिक बंगाली कल्याण समिति उत्तराखंड का चुनाव सम्पन्न दिलीप अधिकारी अध्यक्ष, नारायण बने महासचिव

रुद्रपुर(खबर धमाका)। प्रदेशिक बंगाली कल्याण समिति उत्तराखंड का चुनाव रुद्रपुर में सम्पन्न हो गया है। रुद्रपुर निवासी दिलीप अधिकारी को अध्यक्ष और दिनेशपुर निवासी नारायण हाल्दार महासचिव चुने गए हैं। अन्य पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी निर्वाचित हुए। परिणामों के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

https://www.facebook.com/share/v/1A1bhWtFq1/
https://www.facebook.com/share/v/174qDyARnd/
रविवार को प्रदेशिक बंगाली कल्याण समिति उत्तराखंड प्रदेश की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव सिटी क्लब में मुख्य चुनाव प्रभारी- तारक बछाड़, समीर राय एवं संभू साना की देखरेख में मतदान हुआ। इस दौरान कुल 81 डेलीगेट मे से 71 द्वारा लोगों मतदान किया गया । अध्यक्ष पद पर के के दास, दिलीप अधिकारी एवं महासचिव पद पर नारायण हालदार, विकास सरकार के बीच मुकाबला था।मतदान के पश्चात परिणाम की घोषणा की गयी,जिसमें अध्यक्ष पद दलीप अधिकारी को सर्वाधिक 53 मत मिले, जबकि उनके मुकाबले में खड़े हुए केके दास को मजह 17 मत ही हासिल हुए। महासचिव पद पर नारायण हालदार ने 52 मत हासिल कर जीत दर्ज की है। चुनाव प्रभारी द्वारा विजय प्रत्याशियों की घोषणा कर नव कार्यकारणी का गठन किया गया।
इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट प्रिया जीत राय,उप सचिव पद पर अभिमन्यु साना, कोषाध्यक्ष पद पर संजीत साना, संगठन सचिव पद पर भास्कर मंडल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
समिति का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद दिलीप अधिकारी के आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि उनके मुकाबले खड़े हुए केके दास उनके जीजा लगते हैं, उन्होंने कहा कि समाज के लोगों ने जो जिम्मेदारी सौंपी है,उसपर वह क्या उतरेंगे। बंगाली समाज को मजबूत करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अब बंगाली समाज झुकेगा नहीं,सर ऊपर करके चलेगा। जनपद से एक बंगाली समाज के व्यक्ति को विधानसभा तक भेजने के लिए समाज एकजुट होकर मतदान भी करेगा। उन्होंने कहा कि अब पहले समिति की युवा टीम का चुनाव होगा,तभी वह शपथग्रहण करेंगे।
इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता,चंद्रशेखर गांगुली( पूर्व अध्यक्ष),अशोक विश्वास, मानस बैरागी, अर्जुन विश्वास,किशोर हालदार, सुब्रत विश्वास, सुभाष स्वर्णकार, जीवन राय,असित बाला आदि उपस्थित थे।
