Latest:
उत्तराखंड

एसबीएस राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीते दो रजत पदक

रामनगर/रुद्रपुर(खबर धमाका)।14 अक्टूबर को पी.पी.एन.जी.जी.पी.जी. (P.P.N.G.G.P.G.) कॉलेज, रामनगर में आयोजित कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में एसबीएस गवर्नमेंट पीजी कॉलेज रुद्रपुर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किए।

​कॉलेज की खेल प्राध्यापिका डॉ. रुचि शाह ने जानकारी दी कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा पवनप्रीत कौर और छात्र संदीप राय ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरे महाविद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई।

​महाविद्यालय के प्राचार्य अवधेश नारायण सिंह ने विजेता छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं की इस सफलता को संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया।