Latest:
उत्तराखंड

सरदार भगत सिंह स्नातक महाविद्यालय रुद्रपुर में अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में डैम क्लेम भाषण प्रतियोगिता आयोजित।छात्र छात्र छात्राओं ने किया बढ़ चढ़कर प्रतिभाग।

रुद्रपुर/ऊधमसिंहनगर(खबर धमाका)। सरदार भगत सिंह पर स्नातक महाविद्यालय रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर के अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में 17 अक्टूबर को एक डैम क्लेम भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें छात्र छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। अपनी तरह की अनूठी प्रतियोगिता में छात्राएं जहाँ झाँसी की रानी व सरोजनी नायडू के अवतार में मुखरित हुई ,वही छात्रों द्वार भारत के समृद्ध इतिहास के महान वक्ता लाल बहादुर शास्त्री और पंडित जवाहर लाल नेहरू के भाषण की भाषा शैली में व्यक्त

किया गया। इशिका अरोड़ा व नेहा गोस्वामी संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रही अजय मिश्रा इति द्वितीय वर्ष को द्वितीय स्थान व संगीता स्नातक पंचम सेमेस्टर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ाइसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में बेस्ट ऑरेटर आदि के शीर्षक भी दिए गए कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर अवधेश नारायण सिंह ने की । निर्णायक मंडल में प्रोफेसर चंद्र ढौढयाल , प्रोफेसर प्रेम प्रकाश एवं डॉक्टर स्निग्ध रावत रही ।विभाग अध्यक्ष डॉक्टर नीलोफर अख़्तर ने बताया की इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के सम्पूर्ण विकास के लिए आवश्यक है। मंच संचालन भावेश ने किया ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर सरबजीत , डॉक्टर वसुंधरा , डॉक्टर दिशा, डॉक्टर ख़ान , डॉक्टर अनीता,

डॉक्टर ओम प्रकाश , सीनियर रिसर्च स्कॉलर् भावेश उपस्थित रहे॥ ‎