उधमसिंह नगर

किच्छा में मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी ने आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ मनाया सीएम धामी का जन्मदिन

रुद्रपुर(खबर धमाका)। किच्छा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष मयंक तिवारी ने आज सूबे के मुखिया श्री पुष्कर सिंह धामी जी का जन्मदिवस आंगनबाड़ी केंद्र भमरौला में आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले छोटे छोटे बच्चों के मध्य मनाया। इस अवसर पर बच्चों के साथ धामी जी को संबोधित केक बच्चों व मंडल अध्यक्ष तिवारी द्वारा सामूहिक रूप से काटा गया व धामी जी को जन्मदिवस व दीर्घायु की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। धामी जी के जन्मदिवस के अवसर पर छोटे बच्चे अपने बीच में जन्मदिवस मनाने को लेकर खासे उत्साहित दिखे व खुशी खुशी केक काटकर व चेक समोसा व मिठाई खाकर जन्मदिन को उत्साह पूर्वक मनाया । इस अवसर पर मयंक तिवारी ने बताया कि आज प्रदेश भर में धामी जी का जन्मदिवस सभी कार्यकर्ताओं द्वारा धूम धाम से मनाया जा रहा है जबकि सीएम धमाई स्वयं देहरादून में अतिवृष्टि से प्रभावित आपदा पीड़ितों के साथ धरातल पर हुए नुकसान का जायजा व राहत एवं बचाव कार्यों में लगे हुए है। ये उत्तराखंड का सौभाग्य है कि उत्तराखंड को ऐसा संवेदनशील मुख्यमंत्री मिला है जो सबके दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहता है। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश के साथ साथ जिले भर में धामी जी की दीर्घायु के लिए हवन पूजन अस्पतालों में फल वितरण आंगनबाड़ी व स्कूलों में मिष्ठान वितरण व अनेकों अनेकों कार्यक्रम माननीय जिलाध्यक्ष श्री कमल जिंदल जी के नेतृत्व में किए जा रहे है। वहां सुशील यादव , संदीप कुशवाहा , रविराज सिंह , सविता मिश्रा , रानी तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।