रुद्रपुर में फिर गर्माया जनता इंटर कालेज की छात्रा की मौत का प्रकरण।शिक्षक के निलंबन के बाद पास्को में मुकदमा दर्ज करने की मांगा।स्कूल प्रबंधन ने सौंपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर

https://www.facebook.com/share/v/16AbwH3yFr/
रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर में छात्रा की मौत के मामले में आखिरकार जनता इंटर कालेज प्रबंधन की तरफ से आरोप शिक्षक अर्जुन के खिलाफ कोतवाली में तहरीर सौंपकर पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। 12 सितंबर को शिक्षक को निलंबित भी किया जा चुका है।स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि स्कूल में 12 वी छात्रा रही एक बालिका ने 22 मई को आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद एक पत्र वायरल हुआ था, जिसमें स्कूल के शिक्षक की काली करतूतों के बजह से छात्रा के आत्महत्या किए जाने की बताकर कार्यवाही की मांग की गई थी। मामले में स्कूल प्रबंधन की तरह एक कमेटी गठित कर मृत छात्रा के क्लासमेट रही छात्राओं के बयान दर्ज किए गए थे, जिसमें शिक्षक पर लगे आरोपों की पुष्टि हुई थी। इस मामले बाल संरक्षण आयोग की तरफ से शिक्षा सचिव को पत्र भेजकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, शिक्षा सचिव उस पत्र को मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधमसिंहनगर को भेजा था। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कालेज प्रबंधन को पत्र भेजकर शिक्षक के खिलाफ पास्को एक्ट में कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। शिक्षा विभाग से मिले पत्र के आधार पर स्कूल प्रबंधन ने शुक्रवार को कोतवाल में तहरीर सौंपकर आरोपी शिक्षक अर्जुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।हालांकि इस मामले में सीओं सिटी पिछले लंबे समय से जांच कर रहे हैं, लेकिन उनकी जांच चींटी गति से चल रही है,यही बजह है कि छात्रा की मौत चार माह बीतने के बाद भी पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। मामले में बाल संरक्षण आयोग की सख्ती के बाद पुलिस इस गंभीर मामलें को कितनी गंभीरता से लेती है यह देखने वाली बात होगी।
