आपदाग्रस्त क्षेत्रों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय और हवाई निरीक्षण।सीएम ने जमीनी की जानकारी ले दिए राहत बचाव में तेजी लाने के निर्देश

देहरादून(खबर धमाका)। आपदा से जूझ रहे नन्दानगर पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्थलीय और हवाई निरीक्षण के साथ की राहत कार्यों की समीक्षा।शनिवार को मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित नन्दानगर क्षेत्र के कुंतरी गाँव पहुँचे। मुख्यमंत्री ने ज़मीनी हकीकत का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की गति-प्रगति का गहन जायज़ा लिया।


आपदा प्रभावित नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएँ सुनीं तथा आश्वस्त किया कि उन्हें हर संभव सहायता प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी।इसके उपरांत मुख्यमंत्री जी ने धुर्मा, मोख, कुंडी, बांसवाड़ा, मोखमल्ला सहित अन्य आपदा प्रभावित गाँवों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का गहन अवलोकन किया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत, जिलाधिकारी सन्दीप तिवारी, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
