उत्तराखंड

तुषार शर्मा हत्याकांड का आरोपी हाशिम पुलिस मुठभेड़ के साथ गिरफ्तार  ईंट भट्टे में छुपा था आरोपी, तमंचा बरामद 

रुद्रपुर (खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर केपुलिस ने खटीमा में हुए तुषार शर्मा हत्याकांड में त्वरित, सटीक और साहसिक कार्रवाई कर सभी को चौंका दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी हाशिम खटीमा को झनकट स्थित एक ईंट भट्टे में छिपा हुआ पाया और घेराबंदी कर उसे दबोचा। इस दौरान 315 बोर का तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए गए।

https://www.facebook.com/share/v/1C1Cz4bJTt/

https://www.facebook.com/share/p/1ErHjJjh9h/

मुठभेड़ में हाशिम के दाएँ पैर में गोली लगी और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, हाशिम ने तुषार शर्मा की हत्या चाकू से की थी। इस ऑपरेशन का नेतृत्व सीओ विमल रावत और कोतवाल विजेंद्र शाह ने किया, जिससे अपराधियों के खिलाफ पुलिस की दृढ़ता का स्पष्ट संदेश मिला है।

स्थानीय प्रशासन ने इस कार्रवाई को “उत्तराखंड में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं” के रूप में सराहा है और कहा है कि आगे भी इस तरह की तेज़ और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।