Latest:
उधमसिंह नगर

अटल स्मृति वर्ष एवं वीर बाल दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित 

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। रुद्रपुर भाजपा जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी, जिला उधम सिंह नगर द्वारा रविवार को अटल स्मृति वर्ष एवं वीर बाल दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यशाला बैठक में सहभागिता की , इस दौरान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।

https://www.facebook.com/share/v/19JeoTGSm1/

https://www.facebook.com/share/v/1DQj7csQyz/

https://www.facebook.com/share/p/1AFhKZocBt/

https://www.facebook.com/share/p/14Rui5nPh46/

https://www.facebook.com/share/v/16brZ4NHyX/

ऊपर दिए लिंक में पढ़िए आज की अन्य बड़ी खबरें 

कार्यक्रम का उद्देश्य भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों, आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को जन-जन तक पहुँचाना तथा वीर बालकों—शहीद साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान को स्मरण करना रहा ।।

अटल जी का जीवन भारतीय राजनीति में मूल्यों, सिद्धांतों और राष्ट्रहित की मिसाल है । उनका नेतृत्व, समावेशी सोच और मजबूत भारत की कल्पना आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस दौरान कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी उधम  राकेश नैनवाल ,सह-प्रभारी साकेत अग्रवाल, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला मंत्री अजय जोशी, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ,जिला उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, इंद्रपाल मान, हिमांशु शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नत्रपाल मौर्य, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल , अक्षय अरोड़ा, मीडिया संयोजक विजय तोमर , कार्यालय मंत्री मोर सिंह , सह कार्यालय मंत्री सुरेंद्र चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त नवनियुक्त जिला पदाधिकारी गण
युवा मोर्चा – विपिन गहलौत
महिला मोर्चा – श्रीमती विनीता सत्तसेना
किसान मोर्चा – श्री राजेश बजाज
अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा – श्री रवि रस्तोगी
अनुसूचित जाति मोर्चा – श्री राजेश कोली
अनुसूचित जनजाति मोर्चा पॉप – श्री पुष्केंद्र राणा

अल्पसंख्यक मोर्चा श्री हारून मलिक
सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की ।।