पंचदेव मंदिर में तीन दिवसीय ध्यान सत्र

रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर में सामिया कॉलोनी के पंचदेव मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय हार्टफुलनेस सत्रो का आयोजन केंद्र समन्वयक डॉ सीमा अरोरा जी के नेतृत्व में हार्टफुलनेस टीम के द्वारा किया गया। सामिया कॉलोनी से श्रीमती ममता पांडे एवं दिनेश चंद्र पांडे जी ने को-ऑर्डिनेट किया । प्रथम सत्र में रिलैक्सेशन एवं ध्यान का अनुभव कराया गया, द्वितीय सत्र में सफाई की प्रक्रिया व ध्यान का अनुभव कराया गया तथा तीसरे सत्र में प्रार्थना एवं आंतरिक जुड़ाव के साथ ध्यान का अनुभव कराया गया। इन सत्रो में ध्यान का अनुभव करने के लिए 35 लोगों ने प्रतिभाग किया जिसमें मुख्यतः पूनम शर्मा, विमला पाटनी, सुनीता जोशी, बबली , पिंकी एवं दीपा मिश्रा आदि उपस्थित रहे। हार्टफुलनेस वॉलिंटियर्स जी एस पाल , विपिन त्रिपाठी, रीता त्रिपाठी, रश्मि एवं प्रशस्ति ने पूर्ण सहयोग दिया।

