झूठ की राजनीति के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की हुंकार, कांग्रेस का पुतला फूंका।अंकिता भंडारी प्रकरण पर भ्रम फैलाने का आरोप, निकाली विशाल आक्रोश रैली

रुद्रपुर(खबर धमाका)। अंकिता भंडारी मामले को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे कथित झूठ और नैरेटिव के खिलाफ मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा ने शहर की सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारी संख्या में जुटी महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर संवेदनहीन राजनीति करने का आरोप लगाते हुए विशाल रैली निकाली और गल्ला मंडी में कांग्रेस का पुतला फूंककर अपना आक्रोश जाहिर किया। इस दौरान शहर की गलियों में ‘कांग्रेसियों सबूत बताओ-दिवंगत बिटिया को मत सताओ’ और ‘अंकिता की आत्मा को अपमानित करना बंद करो’ जैसे नारे गूंजते रहे।

https://www.facebook.com/share/v/1FxQmDd6dA/
https://www.facebook.com/share/v/1A6uqYRf6C/
https://www.facebook.com/share/v/1AzvpEzrL2/
अंकिता हत्याकांड पर कांग्रेस की झूठ की राजनीति के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तौगी, जिलाध्यक्ष नीता सक्सेना के नेतृत्व में कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। यहाँ एक जनसभा के बाद अंबेडकर पार्क से बाटा चौक, मुख्य बाजार और भगत सिंह चौक होते हुए गल्ला मंडी तक पैदल मार्च निकाला गया। रैली में शामिल महिलाओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास कोई जनहित का मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह एक संवेदनशील मामले का राजनीतिकरण कर प्रदेश का शांत माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक शिव अरोरा ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड पूरे प्रदेश के लिए दुखद घटना थी और भाजपा सरकार ने इस मामले में शुरू से ही बेहद गंभीर रुख अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई की है।कहा कि अंकिता भंडारी कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि उत्तराखंड की बेटी है और उसके साथ हुए जघन्य अपराध पर राजनीति करना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रकरण में प्रारंभ से ही सख््त, संवेदनशील और ज़िम्मेदार रुख अपनाया है। दोषियों के विरुद्ध क़ानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की गई है और न्यायिक प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ाया गया है। इसके विपरीत कांग्रेस केवल भ्रम फैलाकर और आक्रोश की राजनीति कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।एसआईटी जांच में सभी तथ्य स्पष्ट हो चुके हैं और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है, लेकिन कांग्रेस इस मामले की आड़ लेकर अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही है। महापौर विकास शर्मा ने आगे कहा कि कांग्रेस नेताओं ने हमेशा विकास के बजाय विवाद को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि जब जांच एजेंसियां न्यायालय के समक्ष ठोस साक्ष्य पेश कर चुकी हैं, तब कांग्रेस द्वारा ‘वीआईपी’ नैरेटिव के नाम पर भ्रम फैलाना केवल एक षडयंत्र है। महापौर ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय सुनिश्चित किया जा रहा है, परंतु कांग्रेस लाशों पर राजनीति कर अपनी खोई हुई साख वापस पाना चाहती है, जिसमें वह कभी सफल नहीं होगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अंकिता मामले में शुरू से ही पारदर्शिता दिखाई है। उन्होंने कहा, ष्कांग्रेस जिस तरह से जांच एजेंसियों और न्यायालय की प्रक्रिया पर सवाल उठा रही है, वह लोकतंत्र के लिए घातक है। सभी तथ्य स्पष्ट हो चुके हैं, लेकिन कांग्रेस केवल अपनी खोई हुई जमीन तलाशने के लिए जनता के बीच भ्रम फैला रही है। उत्तराखंड की जनता सच जानती है।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा, ष्अंकिता भंडारी देवभूमि की बेटी है और उसके परिवार को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। कांग्रेस ने हमेशा विकास के बजाय विवाद को बढ़ावा दिया है। वीआईपी कल्चर की बात कर भ्रम फैलाना कांग्रेस का पुराना षडयंत्र है, जिसमें वह कभी सफल नहीं होगी। हमारी सरकार पीड़ित परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।
विरोध प्रदर्शन में जिला महामंत्री अजय जोशी, जिला उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा एवं हिमांशु शुक्ला, काशीपुर सह प्रभारी भारत भूषण चुग, अनिल चौहान, प्रीत ग्रोवर,संदीप बाजवा, मयंक ककड़, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, मीडिया संयोजक विजय तोमर, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व मेयर पति सुरेश कोहली, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नेत्रपाल मौर्य, मण्डल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मण्डल महामंत्री पारस चुग, रश्मि रस्तोगी, स्वाति शर्मा, प्रीती धीर, ममता त्रिपाठी, साधना शर्मा, पिंकी चतुर्वेदी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बिट्टू चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
