Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र में प्रारंभ हुए नए कोर्स स्नातकोत्तर में एमकॉम, राजनीति शास्त्र, अंग्रेजी तथा शिक्षा शास्त्र

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्थापित इग्नू अध्ययन केंद्र 31033 में सत्र 2026 से स्नातकोत्तर में एम० कॉमo, शिक्षा शास्त्र, राजनीति विज्ञान,अंग्रेजी तथा उपभोक्ता संरक्षण में प्रमाण पत्र तथा अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय प्रचलन में पीजी डिप्लोमा जैसे नए प्रवेश कोर्सों में प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। अध्ययन केंद्र के समन्वयक एवं प्रभारी डॉ चंद्रपाल ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय दिल्ली के द्वारा सत्र 2026 से रुद्रपुर महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र में इस बार स्नातकोत्तर में एम० कॉमo, शिक्षा शास्त्र, राजनीति विज्ञान,अंग्रेजी तथा उपभोक्ता संरक्षण में प्रमाण पत्र तथा अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय प्रचालन में पीजी डिप्लोमा जैसे नए कोर्स प्रारंभ हुए हैं विद्यार्थी www.ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं जिनकी अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 है। स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम ऑनर्स, बी०बी०ए० और बी०कॉम० तथा परास्नातक में एमकॉम, शिक्षा शास्त्र, भूगोल, राजनीति शास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी तथा उपभोक्ता संरक्षण एवं मानवाधिकार में प्रमाण पत्र, आपदा प्रबंधन, अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय प्रचालन,ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण जैसे पाठ्यक्रम में डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित में प्रवेश शुरू हो चुकी है। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय देहरादून के निदेशक डॉ अनिल कुमार डिमरी, उपनिदेशक डॉ राजीव कुमार तथा सहायक निदेशक डॉ जगदंबा प्रसाद, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अवधेश नारायण सिंह का आभार व्यक्त किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि एमकॉम,एमए राजनीति शास्त्र, एमए शिक्षाशास्त्र, एमए अंग्रेजी उपभोक्ता संरक्षण में प्रमाण पत्र और अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय प्रचालन में पीजी डिप्लोमा जैसे अनेक कोर्सों की छात्र-छात्राओं में काफी समय से मांग की जा रही थी। महाविद्यालय की सीमित सीटों के कारण विद्यार्थी इस स्नातकोत्तर में प्रवेश से वंचित रह जाते थे, उनको प्रवेश के लिए रुद्रपुर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। विद्यार्थी इग्नू अध्ययन केंद्र 31033 में विभिन्न प्रकार के स्नातक एवं स्नातकोत्तर कोर्सों में दाखिला लेकर अपना भविष्य उज्जवल कर सकते है। यूजीसी नियमों के अनुसार विद्यार्थी नियमित तथा दूरस्थ शिक्षा द्वारा एक साथ दो डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकता है।
वाणिज्य विभाग प्रभारी प्रोफेसर भारत सिंह राजपूत ने कहा रुद्रपुर महाविद्यालय में नए कोर्सों का आना महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। प्राचार्य के दिशा निर्देश में महाविद्यालय नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। वाणिज्य के विद्यार्थी बीबीए, बी कॉम, एमकॉम, उपभोक्ता संरक्षण में प्रमाण पत्र तथा अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय प्रचालन में प्रवेश लेकर विद्यार्थी वाणिज्य में अपना भविष्य उज्जवल कर सकता है। इस अवसर पर डॉ इंदु शेखर ममगाईं, प्रोफेसर अजय कुमार पालीवाल, डॉ प्रदीप गंगवार, डॉ अपर्णा सिंह, डॉ शलभ गुप्ता, डॉ अनिल सिंह, डॉ मुन्नी जोशी, डॉ कमला बोरा, प्रो सर्वजीत सिंह, डॉ रवीश त्रिपाठी, डॉ आरती शर्मा, डॉ पूनम रौतेला, डॉ मनोज पांडे, डॉ रूमा शाह, डॉ दीप माला आदि प्राध्यापकों एवं काउंसलरों ने हर्ष व्यक्त किया है।