Latest:
उधमसिंह नगर

जसपुर सरकारी अस्पताल परिसर मे कर्मचारी के घर से सोने चांदी के आभूषण चोरी।

विजय जोशी (खबर धमाका)। जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर परिसर में रह रहे कर्मचारी के घर से चोरों ने सोने चांदी के आभूषणो पर हाथ साफ कर दिया।

https://www.facebook.com/share/v/19wT2M2HjH/

https://www.facebook.com/share/v/17t8w42DsK/

https://www.facebook.com/share/v/1GgdPii2aL/

ऊपर दिए लिंक में पढ़िए अन्य बड़ी खबरें 

अस्पताल परिसर में एक्सरे टेक्निशियन दीपा कोरंगा के आवास पर चोरों ने हमला बोल दिया तथा घर में रखे सोने चांदी के आभूषण गैस सिलेंडर आदि अन्य सामान लेकर फरार हो गए। दीपा अपने पति के पास मुजफ्फरनगर गई हुई थी।उसने आकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था तथा सोने चांदी के आभूषण,गैस सिलेंडर आदि सामान नहीं थे।जिसे देखकर उसके पैरों की जमीन निकल गई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर धीरेंद्र गहलोत ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व अस्पताल परिसर से एक बाइक चोरी हो गई थी। अस्पताल में कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है। जिससे परिसर में रह रहे लोगों में चोरी का भय व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।