उधमसिंह नगर

सांसद अजय भट्ट ने विधायक तिलक राज बेहड़ के पुत्र पर हमले की निंदा की, दूरभाष पर जाना हालचाल

रचना राठौर(खबर धमाका)। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने किच्छा के विधायक श्री तिलक राज बेहड़ के पुत्र श्री सौरभ राज बेहड़ पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। इस संबंध में श्री भट्ट ने विधायक श्री तिलक राज बेहड़ से दूरभाष पर वार्ता कर घायल पुत्र के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

https://www.facebook.com/share/v/12LDCEB5vT2/

https://www.facebook.com/share/v/16nPsaLYRj/

https://www.facebook.com/share/p/1B9nqfTHGf/

श्री अजय भट्ट ने घटना पर कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

सांसद श्री भट्ट ने विधायक श्री तिलक राज बेहड़ के पुत्र श्री सौरभ राज बेहड़ के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।