Latest:
उधमसिंह नगर

रमपुरा में माता रानी का विशाल जागरण आयोजित,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

रुद्रपुर(खबर धमाका)।- वार्ड नंबर 24 रमपुरा में माता रानी का विशाल जागरण आयोजित किया गया। जिसकी विशेषता यह रही कि यह जागरण कन्याओं द्वारा आयोजित कराया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने दीप प्रज्वलित कर और माता जी से आशीर्वाद लेकर किया। जागरण से पूर्व पंडित जयशंकर शर्मा ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना की। तत्पश्चात भजन गायक जतिन शर्मा, नैंसी ग्रोवर, अमित श्याम, दिनेश यादव और मास्टर बाबी ने माता के सुंदर-सुंदर भजन सुना कर माहौल भक्तिमय में कर दिया। उन्होंने माता जिनको याद करें वह लोग निराले होते हैं, तूने मुझे बुलाया शेरावालिए मैं आया मैं आया शेरावालिए, आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है जैसे भजन सुना कर माता का गुणगान किया। मुख्य अतिथि चुघ ने कहा की माता रानी के जागरण का श्रवण करने से ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कन्याओं ने माता का जागरण आयोजित करवाया है वह दिखाता है कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में सफलतापूर्वक कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि धर्म, शिक्षा, राजनीति समेत हर क्षेत्र में बेटियों का योगदान है। इस दौरान संध्या,शोभा, सिमरन ,लक्ष्मी, परी, तान्या, पिंकी, पूनम ,नीलकंठ राणा, हीरामन समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद थे।