*ऊधमसिंहनगर को मिले दो तेजतर्रार पुलिस अधिकारी।* *अनुषा बड़ौला को एसपी क्राइम/यातायात और प्रमोद कुमार को एसपी सीटी की जिम्मेदारी। ईमानदार सख्त अधिकारी के रुप में जानी जाती है अनुषा* *दोनों अधिकारी पहले भी ऊधमसिंहनगर में रह चुके हैं तैनात।
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ नशा तस्करों का जड़ से सफाया करने के लिए शासन ने ऊधमसिंहनगर में दो नए पुलिस अधिकारी को तैनात कर दिया है। दोनों अधिकारी पहले भी ऊधमसिंहनगर में अपनी सेवाएं दे चुके।एसपी क्राइम/यातायात बनी अनुषा बड़ौला की सख्त, ईमानदार अधिकारियों में गिनती होती।
ऊधमसिंहनगर में अपनी पिछली तैनाती के दौरान उन्होंने साईवर,महिला सुरक्षा के साथ रुद्रपुर और काशीपुर में सीओं के पद कार्यरत रहते हुए अपनी अलग छाप और ईमानदारी की मिशाल पेश की थी। नशा तस्करों के खिलाफ भी अनुषा का कडा रुख देखने को मिला था। माना जा कि ऊधमसिंहनगर में कानून की व्यवस्था सुधारने और नशा की कमर तोड़ने के लिए अनुषा को इस्पेशल तौर भेजा गया है।

