*सिडकुल में गणेश महोत्सव से पहले निकली गणपति बप्पा की शोभायात्रा।* पांच मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा का भाजपा नेता भारत भूषण ने किया शुभारंभ*
रुद्रपुर(खबर धमाका)।-हर वर्ष की भांति इस बार भी सिडकुल में गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सिडकुल के तमाम पदाधिकारियों ने श्री सनातन धर्म पांच मंदिर से गणपति बप्पा की प्रतिमा को लेकर शोभायात्रा निकाली जो शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरी। विशाल गणपति बप्पा की प्रतिमा को देखकर तमाम लोग अभिभूत हो गए ।उन्होंने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं और प्रथम पूजनीय हैं। चुघ ने कहा की कोई भी कार्य भगवान गणेश की आराधना के बिना संपूर्ण नहीं हो सकता ऐसे में गणेश चतुर्थी पूरे देश में मनाई जा रही है और रुद्रपुर ही नहीं बल्कि आसपास का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा है। उन्होंने कहा की महाराष्ट्र से लेकर देश की हर कोने में भगवान गणेश की आराधना प्रथम मानी जाती है ऐसे में सभी श्रद्धालु भगवान श्री गणेश की आराधना में लिप्त होते हैं। उन्होंने शोभा यात्रा में भाग लेने के साथ ही सभी क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी। इस दौरान संजय सिंघल, अजय तिवारी, अमित गोड, संदीप सिंह,सोनू अग्रवाल समेत तमाम लोग मौजूद थे।

