Latest:
उधमसिंह नगर

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का राजेश शुक्ला ने किया स्वागत एवं अभिनंदन

देहरादून(खबर धमाका)। देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का देहरादून एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर उनका आगमन हर्ष एवं गौरव का विषय है। शुक्ला ने राष्ट्रसेवा के प्रति श्री सरमा के समर्पण, दृढ़ नेतृत्व तथा जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके उत्तराखंड प्रवास की सुखद एवं मंगलमय कामना की।