उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सौगात: जगदीश चंद्र और जावेद खान बने आईपीएस, दो पीपीएस अधिकारियों को मिली पदोन्नति
रुद्रपुर (खबर धमाका)। उत्तराखंड पुलिस महकमे से बड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत दोनों प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों की आईपीएस में नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।
राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जारी हुआ नियुक्ति आदेश
जारी अधिसूचना के अनुसार, दोनों अधिकारियों को उत्तराखंड कैडर आवंटित किया गया है। उनकी नियुक्ति परिवीक्षा (प्रोबेशन) के आधार पर की गई है। नियमानुसार, दोनों अधिकारियों को एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूरी करने के साथ निर्धारित इंडक्शन ट्रेनिंग भी करनी होगी।
अधिसूचना में दर्ज है दोनों अधिकारियों का विवरण
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, जगदीश चंद्र की जन्मतिथि 4 जनवरी 1973, जबकि शाहजहां जावेद खान की जन्मतिथि 1 जून 1980 दर्ज है। दोनों की नियुक्ति आईपीएस में पदोन्नति से नियुक्ति संबंधी निर्धारित नियमों के तहत की गई है।
इस पदोन्नति को उत्तराखंड पुलिस सेवा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। आईपीएस बनने के बाद दोनों अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा के तहत नई जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिलेगा।

