Latest:
उधमसिंह नगर

कच्ची शराब के खिलाफ जनपदभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई,05 अभियुक्त गिरफ्तार, 94 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, लगभग 13,500 लीटर लहन एवं 03 अवैध शराब की भट्टियां नष्ट।ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली ट्रांजिट कैंप, काशीपुर, खटीमा, गदरपुर एवं केलाखेड़ा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

नरेन्द्र राठौर (खबर धमाका)। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से ऑपरेशन प्रहार के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अपने अपने थाना/ कोतवाली क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 94 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इसके अतिरिक्त, कोतवाली काशीपुर एवं थाना केलाखेड़ा ने अपने अपने क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर दबिश देकर लगभग 13,500 लीटर लहन नष्ट किया गया और 03 अवैध शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया गया। मौके से शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए गए।

*घटना एवं कार्रवाई का विस्तृत विवरण*

1. कोतवाली ट्रांजिट कैंप*

कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस टीम द्वारा पीलीकोठी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस ने राजा पुत्र राकेश, निवासी पक्का खेड़ा, वार्ड नंबर 19, रुद्रपुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 73 पाउच में लगभग 24 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

अभियुक्त के विरुद्ध मु0 FIR संख्या 340/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामद शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई।

2. कोतवाली काशीपुर*

कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा ग्राम रम्पुरा क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के निर्माण की सूचना पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग 3,500 लीटर लहन नष्ट किया गया तथा 60 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस कार्रवाई के दौरान अभियुक्त रजत सिंह उर्फ बूटा सिंह एवं राज सिंह, दोनों निवासी ग्राम रम्पुरा, मौके से फरार हो गए। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फरार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

3. कोतवाली खटीमा

चौकी सत्रहमील-मझौला पुलिस टीम द्वारा शमशान घाट रोड, मझौला गांव में पुलिया के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने तीरथ राज सिंह पुत्र दलजीत सिंह, निवासी रुद्रपुर, हाल निवासी मझौला, खटीमा को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के कब्जे से 40 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

4. कोतवाली गदरपुर

कोतवाली गदरपुर पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पहली कार्रवाई में वीर सिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह, निवासी कोपा कृपाली, गूलरभोज को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

दूसरी कार्रवाई में लवजीत सिंह पुत्र मुख्यियार सिंह, निवासी सिकरौरा, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी पंजाबी ढाबा, महतोष को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत क्रमशः मु0 FIR संख्या 220/2026 एवं 221/2026 पंजीकृत की गई। बरामद अवैध शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

5. थाना केलाखेड़ा

थाना केलाखेड़ा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान निर्मल सिंह पुत्र शेर सिंह, निवासी सुंदरनगर, थाना नानकमत्ता, हाल निवासी ग्राम सरकड़ी, थाना केलाखेड़ा को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक जरीकेन में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

6. थाना केलाखेड़ा की विशेष कार्रवाई

थाना केलाखेड़ा पुलिस द्वारा बेरिया दौलत क्षेत्रांतर्गत ग्राम तोता बेरिया में खेतों के बीच अवैध कच्ची शराब की कशीदगी के लिए संचालित किए जा रहे ठिकाने पर विशेष कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने मौके पर अवैध शराब निर्माण के लिए लगाई गई 03 अवैध भट्टियों को ध्वस्त किया। इसके साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को बरामद करते हुए लगभग 10,000 लीटर लहन मौके पर नष्ट किया गया।

अवैध शराब निर्माण में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है तथा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशानुसार ऊधम सिंह नगर पुलिस की अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ऊधम सिंह नगर पुलिस की आमजन से अपील है कि अवैध शराब अथवा अन्य मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।