Latest:
उधमसिंह नगर

पंतनगर में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित

पंतनगर(खबर धमाका)। उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री एवं किच्छा विधानसभा के नवनियुक्त प्रभारी  सुरेश कोली ने  शुक्रवार को पंतनगर में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक की।

बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने तथा आगामी कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण के साथ निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, नगला नगर पालिका अध्यक्ष श्री सचिन शुक्ला जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती पिंकी डिमरी जी, किच्छा मंडल प्रभारी श्री प्रमोद मित्तल जी सहित भाजपा के सम्मानित पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं का समर्पण और बूथ की मजबूती ही हमारी विजय का आधार है। आइए, हम सभी एकजुट होकर संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने और जनसेवा के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य करें।