सड़क दुर्घटना में घायल दंपति के लिए देवदूत बनी रुद्रपुर पुलिस, तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। किच्छा रोड पर देर रात सड़क हादसे में घायल दम्पति के लिए पुलिस देवदूत बन गई, पुलिस सड़क पर तड़प रहे घायलों को अपनी गाड़ी से तत्काल अस्पताल में भर्ती कराकर खाकी का फर्ज अदा किया। पुलिस की इसको लेकर जमकर तारीफ हो रही है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात वीरेंद्र सिंह पुत्र श्री गोपाल सिंह, निवासी वार्ड नंबर 01, जगतपुरा, ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर अपनी पत्नी श्रीमती शीतल सिंह के साथ मोटरसाइकिल संख्या UK06 BG 1796 से महाराजपुर से रुद्रपुर की ओर आ रहे थे। बगवाड़ा मंडी के पास अचानक सड़क पर गाय के आ जाने के कारण उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गाय से टकरा गई, जिससे पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी प्राप्त होते ही **श्रीमान क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री वैभव सैनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर श्री संजय पाठक एवं चौकी प्रभारी बगवाड़ा श्री निर्मल लटवाल** द्वारा अन्य पुलिस कर्मियों के सहयोग से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया गया।
पुलिस टीम द्वारा मानवीय संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए दुर्घटना में घायल दोनों व्यक्तियों को बिना समय गंवाए **मेडिसिटी हॉस्पिटल, रुद्रपुर में भर्ती कराया गया, जहां वर्तमान में दोनों घायलों का उपचार चल रहा hai
**ऊधमसिंह नगर पुलिस की यह त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही पुलिस के सेवा, सुरक्षा एवं मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।** रुद्रपुर पुलिस द्वारा एक ओर सड़क दुर्घटना में घायल दंपति को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई, वहीं दूसरी ओर घायल बेजुबान पशु के उपचार की भी व्यवस्था की गई।
**ऊधमसिंह नगर पुलिस — सेवा, सुरक्षा एवं मानवता के लिए सदैव तत्पर।**

