सांसद अजय भट्ट से मिले मिश्रा,विभिन्न समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा
रुद्रपुर (खबर धमाका)। किसान मोर्चा भाजपा के प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा ने बुधवार को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के जनप्रिय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, श्री अजय भट्ट जी से उनके हल्द्वानी स्थित ‘बच्ची नगर’ आवास पर आत्मीय भेंट की।
इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई और उनका अमूल्य मार्गदर्शन एवं स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी है।

