पंतनगर पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष राम माधव का एयरपोर्ट पर भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने किया स्वागत
पंतनगर(खबर धमाका)।- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी राम माधव आज दोपहर पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भारत भूषण चुघ ने उनका अभिनंदन किया। प्रदेश प्रभारी राम माधव ने कहा कि उत्तराखंड में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता कमर कस लें और बूथ स्तर तक जाकर भाजपा की रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और इसका पूरा श्रेय भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत उत्तराखंड में तीसरी बार भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चुघ की पीठ थपथपाई और उन्हें स्नेह तथा आशीर्वाद दिया।

