Latest:
उधमसिंह नगर

लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन

रुद्रपुर(खबर धमाका)। लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय रुद्रपुर में प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दर्जा राज्यमंत्री श्री बलराज पासी जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सह-प्रभारी आदरणीय श्री साकेत अग्रवाल जी ने की।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता श्री बलराज पासी जी ने लोकतंत्र की मजबूती, सुशासन, राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के विषयों पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल शासन व्यवस्था नहीं, बल्कि जनता की भागीदारी, संवैधानिक मूल्यों और जवाबदेही की मजबूत नींव है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक की जागरूकता और सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा कि सुशासन का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। समाज के प्रबुद्ध नागरिकों को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, सकारात्मक जनजागरण और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री तरुण दत्ता जी, दर्जा राज्यमंत्री श्री उत्तम दत्ता जी, श्री संजय बछड़ जी, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती रश्मि रस्तोगी जी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री विवेक सक्सेना जी, श्री अनिल चौहान जी, श्री भारत भूषण चुग जी सहित समाज के अनेक प्रबुद्ध नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं नागरिकों ने लोकतंत्र की मजबूती, सुशासन और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम के संयोजक श्री प्रमोद मित्तल रहे। गोष्ठी का उद्देश्य समाज के जागरूक एवं प्रबुद्ध नागरिकों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना तथा जनहित के विषयों पर सार्थक संवाद स्थापित करना रहा।

लोकतंत्र की मजबूती, सुशासन और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Advertisement