एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख,रेशमबाड़ी चाकूबाजी प्रकरण में हुई त्वरित कार्रवाई,दो अभियुक्त गिरफ्तार। अन्य नामजद अभियुक्तों की तलाश जारी; विवेचना के दौरान धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी।
रुद्रपुर(खबर धमाका)। शहर के रेशम बाड़ी मोहल्ले में देर-रात हुई चाकूबाजी की घटना पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कड़े रुख के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसएसपी ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
पुलिस के मुताबिक देर रात्रि रेशमबाड़ी मुख्य मार्ग पर मोटरसाइकिल की चाबी निकालने को लेकर अनुज और विनोद कश्यप के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद विनोद कश्यप अपने साथियों के साथ रेशमबाड़ी स्थित राम अवतार के घर पहुँचा, जहाँ परिवार के लोगों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई।
विवाद के दौरान लीलाधर, राहुल और परिवार के अन्य लोगों द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने चाकू से वार किए, जिससे लीलाधर, राहुल सहित अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय रुद्रपुर ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने लीलाधर को मृत घोषित कर दिया। राहुल का उपचार किया गया।
*पुलिस की कार्रवाई*
घटना की सूचना पर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। घटनास्थल को सुरक्षित कर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तथा फील्ड यूनिट को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए।
वादी जोहरी लाल की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में **मु0अ0सं0 618/2026**, धारा **103(1), 191(3), 118(1) एवं 352 बीएनएस** के अंतर्गत छह नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। अब तक की विवेचना और गवाहों के बयानों के आधार पर मुकदमे में **धारा 3(5) बीएनएस** की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को किच्छा रोड स्थित बागवाड़ा मंडी के सामने से निम्नलिखित दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया—
1-सुभाष पुत्र रघुवीर सिंह**, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड नं0 12, रेशमबाड़ी, रुद्रपुर।
2. विनोद कश्यप पुत्र राजेंद्र कश्यप**, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नं0 13, दूधियानगर, रुद्रपुर।
गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में अन्य नामजद अभियुक्तों की तलाश जारी है तथा विवेचना एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।


