Latest:
उधमसिंह नगर

उधमसिंहनगर पुलिस की अनोखी पहल। एसएसपी कार्यालय में आगुंतक कक्ष स्थापित। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने किया उद्घाटन

 

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर एसएसपी कार्यालय में अपनी समस्याएं लेकर आने वाले आगंतुकों को अब खुले या धूप में बैठने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कप्तान के कार्यलय के बाहर ही सीआरसी मद कक्ष का निर्माण हो गया है। गुरुवार को एसएसपी मंजूनाथ ने इसका उद्घाटन किया है। कक्ष में बकायदा अच्छी कुर्सियां,समय बिताने के एलसीडी की व्यवस्था भी की गयी है।

उधमसिंहनगर पुलिस की अनोखी पहल। एसएसपी कार्यालय में आगुंतक कक्ष स्थापित। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने किया उद्घाटन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने उद्घाटन के मौके पर की सीआरसी के माध्यम से पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में गणेशा इकोस्फीयर लिमिटेड रुद्रपुर के सहयोग से आंगतुक के लिए कक्ष का निर्माण हुआ है। उक्त आगंतुक कक्ष पुलिस कार्यालय में आने वाले जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों व शिकायतकर्ताओं के लिए बनवाया गया है।                                                आगंतुक कक्ष के उदघाटन के दौरान एसपी क्राइम श्री चंद्र शेखर आर घोड़के, सीओ ऑपरेशन अनुषा बडोला श्री एमपी अवस्थी (जनरल मैनेजर) गणेशा इकोस्फीयर लिमिटेड एवं दीपचंद्र सती (एचआर हेड) गणेशा इकोस्फीयर लिमिटेड आदि उपस्थित रहे।