Latest:
उत्तराखंड

बिट्टू कर्नाटक का अनशन से जागा स्वस्थ्य महकमा, शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में विभिन्न सुविधाएं देने का भरोसा

नरेन्द्र राठौर

अल्मोड़ा।  उत्तराखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को को अल्मोडा मेडिकल कालेज के प्राचार्य के कक्ष के सामने आमरण अनशन प्रारम्भ किया । उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज में आपरेशन थियेटर ,आईसीयू , एन.आई.सी.यू. को प्रारम्भ नहीं किया गया है साथ ही एम.आर.आई. ईको जांच ,आक्सीजन प्लांट का लाभ नहीं मिल रहा है न ही चिकित्सा के पर्याप्त उपकरण उपलब्ध हैं । इन्हीं मांगों के निराकरण हेतु उनके द्वारा इस आमरण अनशन को प्रारम्भ किया गया है ।

बिट्टू कर्नाटक का अनशन से जागा स्वस्थ्य महकमा, शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में विभिन्न सुविधाएं देने का भरोसा

प्राचार्य मेडिकल कालेज द्वारा उक्त सभी मांगों का निराकरण मई 2023 के प्रथम सप्ताह तक कर लिये जाने का लिखित पत्र श्री कर्नाटक को उपलब्ध कराते हुए जूस पीलाकर उनका आमरण अनशन समाप्त करवाया गया ।