Latest:
उधमसिंह नगर

बुल्डोजर चलेगा,या मिलेगा जीवनदान! प्रशासन की खमौशी में उलझे व्यापारी।रुद्रपुर में नैनीताल हाईवे की की दुकानों का मामला। फैसला पिटारे में बंद,क्या होगा किसी को नहीं है पता

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर। G-20 से पहले रुद्रपुर माह नगर में नैनीताल रोड पर अवैध रुप से बनी दुकानों को तोड़ने को लेकर संसय पैदा हो गया। प्रशासन व्यापारियों के आरोपों चुप्पी साधे हुए हैं,तो चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। ऐसे में विरोध जता रहे व्यापारी उलझन में पड़ गए हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा की वह क्या करे, हालांकि बुधवार को भी नैनीताल हाईवे की मार्केट बंद रहने के साथ विरोध प्रदर्शन जारी।
गौरतलब है चार दिन पहले पहले तहसील प्रशासन द्वारा नैनीताल हाईवे पर गांधी पार्क से सटी दुकानों का सर्वे किया गया,तब माना जा रहा था की यह दुकानें हटेगी। प्रशासन की कवायद भांपते हुए शाम को पूरा लोहिया मार्केट बंद हो गया,तो सभी दुकानदारों को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा धरने पर बैठ गए। अगले उन्हें मेयर रामपाल, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत अन्य सफेदपोश को भी साथ मिल गया। उन्होंने डीएम से भी इस मामले में मुलाकात की। डीएम का कहना था यह मामला एन एच विभाग का है,वह एन एच विभाग से वार्ता करेंगे। जिसके बाद पूरे मामले में व्यापारी जहां आंदोलरत है,तो प्रशासन की तरफ कोई जबाव नहीं आया, दुकानदारों का जीवनदान मिलेगा,या फिर बुल्डोजर चलेगा,इसका जबाव किसी के पास नहीं। प्रशासन की क्या तैयारी इसको लेकर प्रशासन का कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार हैं,ऐसे आने वाले दिनों में क्या होने वाला है,इसकी पुख्ता जानकारी किसी के पास नहीं है,मालिकी सूत्रों की मानें तो प्रशासन ने इस प्रकरण में पूरा निर्णय ले लिया है, लेकिन निर्णय शहर के हित लिया गया है,या फिर दुकानदारों के यह अभी पिटारे में ही बंद है। फिलहाल प्रशासन की चुप्पी के बाद भी हाईवे के दुकानदार पूरी तरह से विरोध प्रदर्शन जारी रखें हुए हैं। बताया जा रहा हाईवे पर उजाड़ने जा चुके फड-ठेली वाले भी प्रशासन के फैसले का इंतजार कर रहे। यदि प्रशासन ने बड़े दुकानदार को जीवनदान दिया तो वह प्रशासन से दोहरी नीति पर सवाल जरुर पूछेंगें।