Latest:
उधमसिंह नगर

ऊधमसिंहनगर में एलआईयू के पांच हेड कांस्टेबल वने दरोगा। एसएसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई विभाग के कर्मियों ने दी वधाई

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के एलआईयू विभाग में तैनात पांच हैड कांस्टेबल अब दरोगा बन गए हैं। महकमें के कांस्टेबल के लिए हुई परीक्षा में आधा दर्जन हेड कांस्टेबल दरोगा बने हैं, जिनमें पांच एल आई यू विभाग के है। एसएसपी डाक्टर मंजूनाथ टीसी ने दरोगा बने सभी कर्मियों को स्टार लगाकर बधाई दी। इधर पांच साथियों के दरोगा बनने पर एवं गुरू विभाग में भी खुशी की लहर है।

ऊधमसिंहनगर में एलआईयू के पांच हेड कांस्टेबल वने दरोगा।  एसएसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई  विभाग के कर्मियों ने दी वधाई

हेड कांस्टेबल से दरोगा बने कर्मियों के साथ एसएसपी डाक्टर मंजूनाथ टीसी 

जानकारी के मुताबिक पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के प्रोन्नति के लिए पिछले दिनों परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसके परिणाम आ चुके हैं। ऊधमसिंहनगर से 06 हेड कांस्टेबल परीक्षा पास कर दरोगा बने हैं, जिसमें एल आई यू के आन्नद बल्लभ कश्मीरा,आशीष रावत, राजेन्द्र धामी, सतेन्द्र यादव,दीपक बहुगुणा व आम पुलिस के चंदन विष्ट शामिल हैं। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने शुक्रवार को हेड कांस्टेबल से दरोगा बने सभी लोगों को स्टार लगाकर बधाई दी। इधर हेड कांस्टेबल से दरोगा बने सभी कर्मियों को बधाई का तांता लगा हुआ है।एल आई यू के उपनिरीक्षक नरेन्द्र मनराल, सरताज नेगी व अनुज चौधरी समेत अन्य कर्मियों ने उन्हें बधाई दी है