ऊधमसिंहनगर में बिना सत्यापन के नहीं रह पायेंगे बहारी लोग पुलिस ने शुरू किया सत्यापन अभियान, तीन दिन में 300 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने जिले में चिन्हित किए 49 स्पोर्ट।काम और कमरा देने वालों पर हो रहा एक्शन

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में बहार से आकर रहा कोई व्यक्ति अब नहीं रह पायेंगे। पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ आपरेशन इवनिंग स्टार्म शुरू किया है, जिसके तहत बिना सत्यापन के रहने वाले लोगों के साथ उन्हें काम और कमरा देने वाले खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है, पिछले तीन दिन में जिला में बिना सत्यापन के रहे ऐसे 300 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें आश्रय देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है।


उत्तराखंड में बड रहे अपराध और सरकारी जमीनों पर हो रहे कब्जों को रोकने के लिए सरकार के आदेश पर बहाली लोगों के सत्यापन अभियान शुरू हुआ है,यूं तो यह अभियान पिछले काफी समय से चल रहा है, लेकिन इस बार इसमें काफी सख्ती हुई है। ऊधमसिंहनगर में पुलिस ने ऐसे 49 हाट स्पोर्ट चिन्हित किए हैं,जहां पर बहाली प्रदेशों और देशों से आकर सबसे ज्यादा लोगों अवैध रुप से रह रहे हैं। ऐसे हाट स्पोर्ट में घेराबंदी कर सत्यापन किया जा रहा है, पुलभट्टा, काशीपुर, केलाखेड़ा, जसपुर,कुंडा,झांकियां, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, रुद्रपुर यानी की पूरे जिले में बाहरी लोग विना सत्यापन के बड़ी संख्या में रह रहे हैं। जिनमें काफी अपराधी भी मौजूद है। चोरी,लूट हत्या ऐसी घटनाओं को अंजाम देने के बाद ऐसे अपराधी भाग जाते हैं, जिन्हें पकड़ा मुश्किल हो जाता है। इस बार पुलिस ऐसे लोगों को जिले से बाहर करने का अभियान चला रही है। पुलिस विभाग के मीडिया सैल के मुताबिक पिछले तीन दिन में एक हजार से ज्यादा लोगों का सत्यापन किया गया है, जिनमें 300 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह लोग जिन संस्थाओं में काम करते हैं,जिन घरों में रहते थे,उनके खिलाफ भी पुलिस एक्ट में जुर्माने की कार्यवाही हो रही है।
मतलब साफ है की ऊधमसिंहनगर में बिना सत्यापन के कोई भी नहीं रह पायेंगे।
एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने बताया की जिले को अपराध मुक्त करने और सरकारी जमीनों को खाली कराने के लिए आपरेशन इवनिंग स्टार्म शुरू किया गया। जिसके तहत हर बहाली व्यक्ति का सत्यापन किया जा रहा है। 49 हाट स्पोर्ट चिन्हित किए गए हैं। फंड,ठेली, अड्डों के साथ घर घर जाकर सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने आह्वान किया की कोई भी व्यक्ति बहारी व्यक्ति को काम,कमरा देने से पहले पुलिस सत्यापन जरुर करा लें। उन्होंने कहा बहार से आने वाले लोग आपराधिक घटनाओं के साथ सरकारी,वन विभाग, सड़कों और सरकारी विभागों की जमीन पर भी कब्जा कर रहे हैं।
