उधमसिंह नगर

मोदी सरकार ने महिलाओं के हित में उठाए कई कदम,ऊषा। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने प्रभावशाली महिलाओं के साथ की बैठक। मोदी सरकार की योजनाएं जन जन पहुंचाने का किया आह्वान

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर(खबर धमाका)। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उषा बाजपेई ने उत्तराखंड प्रवास के दौरान ऊधमसिंहनगर में विभिन्न कार्यक्रम के एनजीओ,प्रभावशाली महिलाओं के साथ संवाद कर उन्हें मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किए जा रहे कामों की जानकारी दी।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उषा का स्वागत करती महिलाएं 

ब्लाक प्रमुख ममता जलहोत्रा के कार्यलय पर पहुंची श्रीमती उषा का महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया। अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंची श्रीमती उषा ने कहा की मोदी सरकार ने महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जिसका फायदा देश की हर महिला को मिल रहा है। उन्होंने प्रभावशाली महिलाओं से आहवान की वह उत्पीड़न,ग्रीव , कमजोर महिलाओं की मदद करें और सरकार द्वारा महिलाओं के सुरक्षा उत्थान के योजनाओं की जानकारी दे। संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में 2 साल पुराने एनजीओ को अनुदान उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा हैं ताकि यह एनजीओ सरकारी अनुदान लेकर समाज के विभिन्न तबकों के जनकल्याण और जरूरतमंदों की मदद के लिए कार्य कर सकें।

इस दौरान जिलाध्यक्ष विमला मुंडेला,भाजपा कुमाऊं सहसयोंजक शैली फुटेला, कार्यक्रम संयोजक ममता त्रिपाठी,सह संयोजक मनदीप कौर, ब्लाक प्रमुख ममता जलहोत्रा आदि मौजूद थे।