उत्तराखंड

प्रेम प्रसंग में पत्नी ने सूटरों को दे दी पति की सुपारी। गोली लगने से अभी भी जिंदगी मौत से जूझ रहा पति। महिला प्रेमी व सूटरों के साथ गिरफ्तार

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के किच्छा में प्रेमी के साथ पति की हत्या की सुपारी  देने वाली महिला उसके नवयुवक प्रेमी एवं दोनों शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शूटरों से सुपारी की रकम समेत दो तमंचे एवं खोखा कारतूस। एवं घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली हैं। जबकि शूटरों की गोली से घायल पति का हायर सेंटर में इलाज चल रहा है।
 कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि बीती 23 मई की रात करीब 09.15 बजे थाना किच्छा के खुर्पिया गांव में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मौसमी लाल पुत्र पंचम लाल निवासी खुर्पिया थाना किच्छा जिला ऊधमसिंह नगर को अज्ञात लोगों द्वारा जान से मारने की नियत से गोली मारकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया था। वारदात के दौरान मौसमी लाल के बायी तरफ कंधे के नीचे गोली सामने से मारी गयी थी तथा गोली आर पार हो गयी थी। घटना में गम्भीर रुप से घायल मौसमी के भाई ललित कुमार की तहरीर पर पुलिस ने 24. मई को थाना किच्छा में FIR NO-181/23, US 307 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।  घटना के खुलासे के लिए कोतवाल धीरेंद्र कुमार  के नेतृत्व में पुलिस टीम की जांच पड़ताल में शक की सुई घायल की पत्नी पर जा रही थी जिस पर पुलिस ने जांच घायल की पत्नी पर केन्द्रित कर शुरू कर दी। पुलिस की सुरागरसी एवं सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज की मदद से दिनांक 26 मई को घायल की पत्नी चन्दा पत्नी के बयानों के आधार पर उसके प्रेमी जितेन्द्र पुत्र कैलाश एवं दो शूटरों युवराज पुत्र जसवीर तथा अभय ठाकुर पुत्र किशन सिंह को घटना को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। घटना में गम्भीर रुप से घायल मौसमी लाल की पत्नी अभियुक्ता चन्दा घटना के बाद से ही पूछताछ में पुलिस टीम को इधर ऊधर की बातें कर गुमराह करने का प्रयास कर रही थी। उसके पास से एक कीपेड मोबाइल बरामद हुआ मोबाइल के बारे में उसके द्वारा घर मे किसी अन्य सदस्य को नहीं बताया ना ही प्राथमिक पूछताछ में उसने पुलिस को बताया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ में उसके द्वारा मोबाइल बरामद कराते हुए बताया कि उसका गांव के रहने वाले जितेन्द्र कुमार पुत्र कैलाश के साथ विगत 07 वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा है। अपने पति मौसमी लाल को बीच से हटाने के लिए चन्दा द्वारा अपने प्रेमी जितेन्द्र के साथ मिलकर मौसमी लाल की हत्या करने की साजिश रची। चन्दा ने जितेन्द्र से कहा कि कुछ भी करो कितने भी रुपये लग जाय मौसमी लाल को रास्ते से हटाना है तभी हम दोनों आपस में एक दूसरे से आसानी से मिलते रहेंगे तब जितेन्द्र ने घटना को अंजाम देने के लिय बंडिया क्षेत्र के रहने वाले युवराज सिंह उर्फ लूसिफर पुत्र जसवीर सिंह व अभय ठाकुर पुत्र किशन सिंह से मौसमी लाल की हत्या करने की अस्सी हजार रुपए में सुपारी दे दी।साजिश के तहत घटना से करीब 20 दिन पूर्व चन्दा ने अपना यूनियन बैंक का एटीएम जिसमें  अस्सी हजार रुपये थे, को अपने प्रेमी जितेन्द्र को दिया तथा कहा कि इसमें से पैसे निकालकर शूटरों को दे देना लेकिन काम पक्का होना चाहिए। अभियुक्त चंदा ने अपने प्रेमी जितेंद्र को बताया कि वह 23 मई की रात्रि में अपने पति के साथ घूमने के लिए घर बाहर गांव मे निकलेगी तथा उसी दौरान उसके पति की हत्या कर दी जाए।  शूटरों का वहां पहुंचना तय हो गया। निर्धारित योजना के तहत 23 मई की रात्रि में अभियुक्ता चंदा अपने पति मौसमी के साथ घर से बाहर गांव में निकली तथा निर्धारित स्थान पर पहुंचने पर उसने  टार्च की रोशनी से शूटरों को इशारा किया तब शूटर युवराज व अभय ठाकुर द्वारा मौसमी लाल के बिल्कुल नजदीक जाकर  315  बोर के तमंचे से गोली मार दी। अभय के द्वारा किये गये तंमचे का फायर मिस हो गया लेकिन युवराज ने जो फायर किया वह मौसमी लाल के बावी छाती के ऊपर लगा गोली मारकर दोनों शूटर मो0सा0 स्पेलण्डर जिससे वे लोग आये थे मौके से भाग गये। अभय व युवराज ने पूछताछ में बताया कि एक तंमचा जितेन्द्र ने दिया था तथा दूसरा तंमचा युवराज के पास पहले से “ही था। चन्दा का एटीएम  जितेन्द्र ने युवराज व अभय को दिया था उसमें से दोनों ने 62000/- रुपये निकाल लिए। युवराज ने अभय को निकाले गये रुपयो में से 25000/- रुपये दिये एवं शेष 37000 हजार रुपए अपने पास रख लिए अभियुक्तगणों युवराज सिंह व अभय ठाकुर के कब्जे से एक-एक अदद 315 तंमचा व एक -एक खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मो0सा0 स्पेलण्डर, दो एटीएम कार्ड एवं  युबराज से 25000 हजार रुपए नकद एवं अभय ठाकुर से 16000 हजार रुपए नकद बरादम हुए हैं। पुलिस ने अभियोग में धारा 115/120(बी) भादवि 3/25 शस्त्र अधिनियम की बढोत्तरी की गयी विवेचना धारा 307/115/120 (बी) व 3/25 शस्त्र अधि) में प्रचलित है। चारों अभियुक्तगणो को न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तार आरोपितों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल धीरेन्द्र कुमार,एस एस आई सुनील सुतेड़ी,उप निरी0 विजय कुमार, उप निरी0 राजेन्द्र पन्त, का0 देवराज सिंह,भगवत ,का0 संजय कुमार,दीपक बोहरा,जगमोहन सिंह, मनोज कुमार, महिला कॉन्स्टेबल रेखा आर्यां,सोनिया,कानि0 भूपेन्द्र आर्या ,एसओजी प्रभारी बिजेंद्र शाह,सर्विलांस टीम  प्रभारी विकास चौधरी, एसओजी कांस्टेबल,भूपेंद्र सिंह आदि थे।
फोटो केसीएचपी पी0 01 किच्छा मामले का खुलासा करते एसपी सिटी मनोज कत्याल साथ में सी ओ ओमप्रकाश शर्मा, पुलिस हिरासत में आरोपित।