ट्रांजिट कैंप क्षेत्र का अंकुश चार दिन से लापता, परिजनो को सता रहा अनहोनी का डर।भाजपा नेता अनिल शर्मा के साथ पुलिस से मिले परिजन
रुद्रपुर(खबर धमाका)। नारायण कॉलोनी, ट्रांजिट कैंप से तीन दिन पूर्व घर से लापता हुए अंकुश का अभी कोई पता नही चला है, ट्रांजिट कैंप थाने में गुमशुदी की रिपोर्ट लिखानें के बाद भी पुलिस अभी तक बच्चे का कोई सुराग नही लगा पाई है, इधर ब्रहस्पतिवार को सुबह भाजपा नेता, अनिल शर्मा अंकुश के परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप थाना पहुंचे, यहाँ श्री शर्मा ने कोतवाली में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर बच्चे की शीघ्र बरामदगी की माँग की l मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर श्री कांडपाल ने बताया की पुलिस सभी आबश्यक् पहलुओं पर कार्यवाही कर रही है, उन्होंने बताया की बच्चे की गुमशुदी की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है l इस अवसर पर दिनेश मोर्य, रामचंद्र, बबिता, पूनम, शीला, कमलेश,सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे l
