Latest:
उत्तराखंड

फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों की अब खैर नहीं, SSP अजय गणपति के निर्देशन में चलेगा विशेष सत्यापन अभियान।SSP अजय गणपति ने गठित कि जनपद स्तर पर 03 विशेष सत्यापन टीमें गठित।जनपद में अब तक फर्जी शस्त्र लाइसेंस के 02 अभियोग पंजीकृत, 11 अभियुक्त गिरफ्तार

रुद्रपुर(खबर धमाका)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर श्री अजय गणपति द्वारा जनपद में फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाकर उनका प्रयोग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए विशेष सत्यापन अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जनपद स्तर पर 03 विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो स्थानीय स्तर के साथ-साथ बाहरी जनपदों एवं अन्य राज्यों से बनवाए गए शस्त्र लाइसेंसों का भी गहन सत्यापन करेंगी।                  अभियान का मुख्य उद्देश्य फर्जी शस्त्र लाइसेंसों की पहचान कर ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करना, शस्त्रों के दुरुपयोग पर अंकुश लगाना तथा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है।

जनपद में अब तक की गई कार्रवाई
➡️ जनपद में फर्जी शस्त्र लाइसेंस के संबंध में अब तक 02 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं।
➡️ इन अभियोगों में अब तक कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
➡️ कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा 09 अभियुक्तों को फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में गिरफ्तार किया जा चुका है।
➡️ कोतवाली कुण्डा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी है।
➡️ जनपद पुलिस द्वारा अवैध एवं फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

गठित टीमों का विवरण

*टीम-01 (काशीपुर सेक्टर) – स्थानीय सत्यापन हेतु गठित*

*पर्यवेक्षण अधिकारी – श्री प्रशान्त कुमार, क्षेत्राधिकारी काशीपुर*
➡️ यह टीम काशीपुर सेक्टर अन्तर्गत स्थानीय स्तर पर फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाकर प्रयोग करने वाले शस्त्र लाइसेंस धारकों का सत्यापन करेगी।
*टीम सदस्य-*
➡️ उ०नि० सुनील सुतेड़ी – प्रभारी एसओजी काशीपुर (टीम प्रभारी)
➡️ उ०नि० प्रदीश शर्मा – कोतवाली गदरपुर
➡️ उ०नि० मनोज जलाल – थाना केलाखेड़ा
➡️ उ०नि० धीरेन्द्र परिहार – कोतवाली बाजपुर
➡️ उ०नि० हरविन्दर कुमार – कोतवाली आईटीआई
➡️ उ०नि० गणेश पाण्डे – कोतवाली काशीपुर
➡️ उ०नि० मनोज देव – कोतवाली कुण्डा
➡️ उ०नि० सन्तोष देवरानी – कोतवाली जसपुर

*टीम-02 (रुद्रपुर सेक्टर) – स्थानीय सत्यापन हेतु गठित*

*पर्यवेक्षण अधिकारी – श्री डी०आर० वर्मा, क्षेत्राधिकारी पन्तनगर*
➡️ यह टीम रुद्रपुर सेक्टर अन्तर्गत स्थानीय स्तर पर फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाकर प्रयोग करने वाले शस्त्र लाइसेंस धारकों का सत्यापन करेगी।

*टीम सदस्य-*
➡️ उ०नि० प्रदीप भट्ट – थाना दिनेशपुर
➡️ उ०नि० अनिल मेहता – थाना पन्तनगर
➡️ उ०नि० धीरज टम्टा – कोतवाली रुद्रपुर
➡️ उ०नि० जितेन्द्र कठैत – कोतवाली ट्रांजिट कैम्प
➡️ उ०नि० जय प्रकाश – कोतवाली किच्छा
➡️ उ०नि० ओम प्रकाश नेगी – थाना पुलभट्टा
➡️ अ०उ०नि० सुरेन्द्र सिंह दानू – कोतवाली सितारगंज
➡️ अ०उ०नि० चंचल सिंह – कोतवाली नानकमत्ता
➡️ उ०नि० भुवन गहतोड़ी – कोतवाली खटीमा
➡️ अ०उ०नि० प्रमोद कुमार जोशी – थाना झनकईया

*टीम-03 (बाहरी जनपद/गैर प्रान्त सत्यापन टीम)*

*पर्यवेक्षण अधिकारी – श्री विभव सैनी, क्षेत्राधिकारी नगर रुद्रपुर*
➡️ यह टीम बाहरी जनपदों एवं अन्य राज्यों से बनवाए गए फर्जी शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन करेगी।
*टीम सदस्य-*
➡️ उ०नि० उमेश कुमार – प्रभारी एसओजी रुद्रपुर (टीम प्रभारी)
➡️ उ०नि० दीपक कौशिक – एसओजी रुद्रपुर
➡️ अ०उ०नि० चन्द्र प्रकाश बवाड़ी – कोतवाली ट्रांजिट कैम्प
➡️ हे०कानि० प्रभात चौधरी – कोतवाली किच्छा
➡️ हे०कानि० जगदीश पाठक – कोतवाली रुद्रपुर
➡️ हे०कानि० प्रवीण गोस्वामी – कोतवाली रुद्रपुर
➡️ कानि० गोविन्द आर्या – थाना दिनेशपुर
➡️ कानि० राजेन्द्र कोरंगा – थाना पन्तनगर
➡️ कानि० देवराज – कोतवाली किच्छा
➡️ कानि० दीपक – थाना पुलभट्टा
➡️ कानि० प्रेम कन्वाल – कोतवाली सितारगंज
➡️ कानि० कपिल – कोतवाली सितारगंज
➡️ कानि० नवीन जोशी – कोतवाली नानकमत्ता
➡️ कानि० मोहन बोरा – कोतवाली खटीमा
➡️ कानि० शाकिर अली – थाना झनकईया*SSP अजय गणपति का संदेश*
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि जनपद में फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाने, रखने अथवा उनका प्रयोग करने वालों के विरुद्ध किसी भी स्तर पर कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। प्रत्येक संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस का गहन सत्यापन किया जाएगा तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनपद में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले प्रत्येक तत्व पर उधम सिंह नगर पुलिस की सतत निगाह है तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।