Latest:
उधमसिंह नगर

दो चरणों में होगा बिहार विधानसभा चुनाव, चुनाव आयोग ने किया ऐलान

दो चरणों में होगा बिहार विधानसभा चुनाव, चुनाव आयोग ने किया ऐलान
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि राज्य में दो चरणों में मतदान होगा. पहला 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर को. मतगणना 14 नवंबर को होगी. इस बार 7.43 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे, जिनमें 14 लाख नए वोटर शामिल हैं।
बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. चुनाव आयोग ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि राज्य में दो चरणों में मतदान होगा. पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा. मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी. पहले चरण में मध्य बिहार की 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इन क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित और ग्रामीण इलाके भी शामिल हैं. दूसरे चरण में सीमा से सटे 122 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग होगी. आयोग के अनुसार, इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे. बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है. हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि पहले और दूसरे चरण में किन विधानसभाओं में वोट डाले जाएंगे.