भाजपा जिला मंत्री एवं अधिवक्ता प्रमोद मित्तल ने पंतनगर एयरपोर्ट पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का प्रमोद मित्तल ने किया भव्य स्वागत
रुद्रपुर(खबर धमाका)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दो दिवसीय देवभूमि उत्तराखंड प्रवास पर पंतनगर आगमन के अवसर पर भाजपा जिला मंत्री एवं अधिवक्ता प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन को ‘त्रयी वाणी’ पुस्तक भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का देवभूमि उत्तराखंड आगमन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और प्रेरणा का अवसर है। उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन अपने दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के दौरान हल्द्वानी में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात 10 सितंबर को रुद्रपुर में आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
प्रमोद मित्तल ने कहा कि भाजपा का संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है और राष्ट्रीय नेतृत्व और मुक्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता जनसेवा एवं संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं ।
