*हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा की बैठक 2027 चुनाव पर हुआ महामंथन* *राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम’ के मूलमंत्र को लेकर आगे बढ़ने का दिया संदेश* *बोले समाज को बांटने,भ्रम फैलाने और तुष्टिकरण की राजनीति में उलझा है विपक्ष*
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। हल्द्वानी, नैनीताल मे राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में सहभागिता की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत तैयारियों एवं कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई।
Bharatiya Janata Party (BJP) ‘राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम’ के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है। यही विचार हमारी संगठन शक्ति और प्रत्येक कार्यकर्ता की प्रतिबद्धता का आधार है।
जहां विपक्ष समाज को बांटने, भ्रम फैलाने और तुष्टिकरण की राजनीति में उलझा हुआ है, वहीं भाजपा राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष Tirath Singh Rawat, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद Mahendra Bhatt, लोकसभा सांसद Anil Baluni, सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती Rekha Verma सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
