*जन्माष्टमी पर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचे भाजपा जिला मंत्री प्रमोद मित्तल* *पूजा-अर्चना कर लिया भगवान श्री कृष्ण एवं देवी-देवताओं का आशीर्वाद*
रुद्रपुर(खबर धमाका)। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भाजपा जिला मंत्री एवं अधिवक्ता प्रमोद मित्तल ने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान श्री कृष्ण सहित देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान प्रमोद मित्तल ने शिव मंदिर मॉडल कॉलोनी, पंचमुखी श्री हनुमान सालासर बालाजी मंदिर, श्री खाटू श्याम मंदिर, श्री अनंत प्रेम आश्रम, पुलिस लाइन, सिटी क्लब, अग्रवाल सभा, पांच मंदिर, दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर आवास विकास सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना की।
विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर मंदिर समितियों, पदाधिकारियों तथा श्रद्धालुओं द्वारा प्रमोद मित्तल का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रुद्रपुर की धार्मिक एवं सामाजिक परंपराएं हमारी सनातन संस्कृति की पहचान हैं। ऐसे पावन पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव, एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिया गया कर्म एवं धर्म का संदेश आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।
प्रमोद मित्तल ने कहा कि जन्माष्टमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, सद्भाव और नई ऊर्जा लेकर आए तथा भगवान श्री कृष्ण की कृपा सभी क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे, यही उनकी मंगलकामना है।
इस अवसर पर उन्होंने समस्त रुद्रपुर विधानसभा एवं क्षेत्रवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
