Latest:
उधमसिंह नगर

बंद घर में हुई चोरी का 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार* *चोरी किए गए लाखों के सोने-चांदी के आभूषण बरामद*

रचना राठौर(खबर धमाका)। ट्रांजिट क्षेत्र के एक बंद घर से लाखों के सोने चांदी के जेवरात चोरी होने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के पास से चोरी हुए जेवरात भी बरामद कर लिया। पुलिस के घटना का महज 48 घंटे में होने पर एसएसपी अजय गणपति ने खुलासा करने वाली टीम की पीठ थपथपाई है।

पुलिस के मुताबिक 03 सितंबर 2026 को वादी विजय कुमार प्रसाद निवासी कृष्णा कॉलोनी, कोतवाली ट्रांजिट कैंप द्वारा थाना उपस्थित आकर तहरीर दी गई कि वह दिनांक 28 अगस्त 2026 को अपने परिवार के साथ अयोध्या घूमने गए थे। वापस लौटने पर उनके मकान का ताला टूटा हुआ मिला। अज्ञात चोरों द्वारा कमरे एवं अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए थे। वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली ट्रांजिट कैंप में मु0अ0सं0 282/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

*48 घंटे में पुलिस ने किया चोरी का खुलासा*

पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी – पतारसी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि कृष्णा कॉलोनी, खजूर वाली गली स्थित बंद घर में चोरी करने वाले 02 व्यक्ति पंचवटी स्टेट के पास चोरी किए गए आभूषणों को बेचने की फिराक में खड़े हैं।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और दोनों संदिग्धों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने एवं चांदी के आभूषण बरामद हुए।

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने रक्षाबंधन के दूसरे दिन कृष्णा कॉलोनी की खजूर वाली गली में एक बंद मकान का ताला तोड़कर रात्रि में चोरी की थी तथा चोरी किए गए आभूषणों को बेचने के लिए जा रहे थे।

*बरामदगी का विवरण*

➡️ 01 सोने का हार, 01 मांगटीका, 01 मंगलसूत्र, 01 सोने की चैन मय लॉकेट, 01 जोड़ी सोने के झुमके, 04 सोने की अंगूठियां, 01 सोने की नथ/नोज रिंग, 01 चांदी का ब्रेसलेट, 02 चांदी के सिक्के, 04 जोड़ी चांदी की पायल, 05 जोड़ी बिछिया, 01 चांदी की चैन, 01 चांदी का कमरबंद तथा 02 जोड़ी चांदी की पायजन बरामद की गई।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

1. सुनील राजपूत पुत्र स्व0 श्री राजेश राजपूत, निवासी कृष्णा कॉलोनी वार्ड नंबर 02, करन वाली गली, कोतवाली ट्रांजिट कैंप, जनपद उधमसिंहनगर, उम्र 19 वर्ष।

2. विश्वजीत मंडल पुत्र कृष्णा मंडल, निवासी सौरभ नगर वार्ड नंबर 08, कोतवाली ट्रांजिट कैंप, जनपद उधमसिंहनगर, उम्र 23 वर्ष।

*अभियोग*

➡️ अभियुक्तगण के विरुद्ध मुकदमा उपरोक्त में धारा 305(ए)/3(5)/331(4)/317(2) बीएनएस के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*पुलिस टीम*

1. प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी, कोतवाली ट्रांजिट कैंप

2. उ0नि0 कीर्ति भट्ट

3. उ0नि0 जितेन्द्र खत्री

4. अपर उ0नि0 चन्द्र प्रकाश बवाड़ी

5. हे0कानि0 अनिल कुमार

6. कानि0 हिमांशु