Latest:
उधमसिंह नगर

*अग्रवाल युवा संगठन द्वारा आयोजित कृष्ण एवं बेस्ट राधा प्रतियोगिता में नन्हीं प्रतिभाओं ने मोहा मन*

रचना राठौर(खबर धमाका)। अग्रवाल युवा संगठन द्वारा अग्रवाल सभा भवन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य कृष्ण एवं बेस्ट राधा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के मनमोहक स्वरूप में सजकर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कृष्ण प्रतियोगिता में हितांशी अरोड़ा ने प्रथम, निष्ठा घई ने द्वितीय तथा राव्या सिकरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं बेस्ट राधा प्रतियोगिता में मिशिका ठुकराल ने प्रथम, अनायरा कक्कड़ ने द्वितीय तथा अमायरा गोयल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, महामंत्री दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष आयुष गर्ग तथा कार्यक्रम संयोजक राहुल बंसल एवं अंशुल गोयल, साकेत अग्रवाल, अर्जुन गोयल सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश बंसल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एडवोकेट प्रमोद मित्तल एवं वरिष्ठ समाजसेवी विजय भूषण गर्ग द्वारा प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

अग्रवाल युवा संगठन के पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जय श्री कृष्ण! 🙏🌸