उत्तराखंड

रुद्रपुर में सौरभ बनकर रेस्टोरेंट चला रहे राशिद पर मुकदमा दर्ज।हिंदु संगठनों के हंगामे व विधायक की मांग के बाद शुरू हुई कार्रवाई 

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर में हिंदू नाम से रेस्टोरेंट चलाने वाले राशिद परं पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। साथ ही जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार जांच के बाद आरोपित पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शांति कालोनी निवासी रवि चंद्रा ने बताया कि उन्होंने जोमेटो एप पर सौरभ चिकन बिरयानी से चिकन बिरयानी आर्डर किया था। जिसकी लोकेशन त्रिशुल चौक पर दिखा रहा था। संदेह हुआ कि त्रिशूल चौक पर

कोई हिंदू रेस्टोरेंट नहीं है, जिसके बाद उसने अपने मित्र विक्की, राघव, प्रदीप मेहता, आदित्य पांडे को जानकारी दी। इस पर वह साथियों के साथ मौके पर

पहुंचे और जोमेटो राइडर का इंतजार करने लगे। कुछ देर में जोमेटो राइटर इंडियन रेस्टोरेंट पर आकर आर्डर लेंने लगा, जिसे उन्होंने रंगे हाथों पकड़ लिया। बाद में वह इंडियन रेस्टोरेंट पर गए तो रेस्टोरेंट स्वामी से नाम पूछा तो उसने अपना नाम राशिद बताया। दुकान का नाम इंडियन रेस्टोरेंट था। रवि चंद्रा के अनुसार उसने सौरभचिकन बिरयानी से आर्डर किया था। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।