उधमसिंह नगर

गदरपुर में प्रस्तावित नवीन रोडवेज बस स्टैंड स्थल का सीडीओ ने किया निरीक्षण

रुद्रपुर(खबर धमाका)। मुख्य विकास अधिकारी ने गदरपुर में प्रस्तावित नवीन रोडवेज बस स्टैंड स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परियोजना की प्रगति, भूमि की उपलब्धता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नवीन रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण से गदरपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर एवं सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह परियोजना महत्वपूर्ण साबित होगी।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।