Latest:
उधमसिंह नगर

*संस्कार भारती का ब्रज महोत्सव में बच्चों ने मचाई धूम* *विजेताओं को प्रमोद मित्तल ने ट्रॉफी देकर किया सम्मानित।*

रुद्रपुर(खबर धमाका)। संस्कार भारती रुद्रपुर महानगर इकाई द्वारा होटल आर्क में ब्रज महोत्सव का भव्य एवं सांस्कृतिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला मंत्री प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और पूरा वातावरण ब्रज संस्कृति एवं कृष्ण भक्ति से सराबोर हो गया।

प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को कार्यक्रम अध्यक्ष एवं भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट प्रमोद मित्तल जी तथा मुख्य अतिथि श्री कैलाश अग्रवाल जी द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों को पुरस्कारों के साथ-साथ उपहार एवं प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा जी एवं रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महापौर विकास शर्मा और विधायक शिव अरोड़ा ने भी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एडवोकेट प्रमोद मित्तल ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वचन दिए। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने, समाजसेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बच्चों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

उन्होंने कहा कि ब्रज महोत्सव जैसे आयोजन हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, कला एवं परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच एवं प्रोत्साहन देने की है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपनी संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में संस्कार भारती के अध्यक्ष हरवीर चौधरी, महामंत्री नरेंद्र बंसल, कोषाध्यक्ष दीपक कटारिया तथा कार्यक्रम संयोजक श्री प्रदीप अग्रवाल, श्रीमती सुषमा अग्रवाल एवं कुशल अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन सुषमा अग्रवाल और कुशल अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रभारी एडवोकेट मनीष मित्तल, उपाध्यक्ष रवि अग्रवाल, प्रमोद यादव, विजय कक्कड़, श्रीमती शालिनी गोयल, मनीष खन्ना एवं विजय अग्रवाल सहित संस्कार भारती के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी के रूप में डॉ. अनिल कुमार कंबोज, राजेंद्र तुलस्यान, श्री महेश छाबड़ा, विजेंद्र मित्तल एवं बिहारी लाल चौथमल ने विशेष सहयोग प्रदान किया तथा बच्चों को पुरस्कार वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में श्री देवेंद्र रावत, डॉ. गिरीश चंद्र शर्मा, श्री पंकज अग्रवाल, श्री डालचंद जी, श्री विमल मेहरा एवं श्री अभिषेक पाठक का सानिध्य प्राप्त हुआ।

वहीं ताराचंद अग्रवाल, प्रवीण गोयल, दीपक मित्तल, रोहतास बत्रा, योगराज बत्रा, राजन राठौर, पार्षद पवन राणा, पार्षद बीनू सिंह, सुनील ठुकराल, गोविंद शर्मा सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्रज महोत्सव को सफल बनाने में मातृशक्ति की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्रीमती सुषमा अग्रवाल, श्रीमती शालिनी गोयल, श्रीमती मंजू अग्रवाल, श्रीमती उषा शर्मा, श्रीमती रेनू जुनेजा, श्रीमती शैली बंसल, श्रीमती दीप्ति नायर, एडवोकेट श्रीमती दीपिका सिंघल, एडवोकेट श्रीमती पूजा मित्तल सहित अनेक महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भारतीय संस्कारों की सुंदर झलक देखने को मिली। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और पूरा वातावरण ब्रज की संस्कृति एवं कृष्णमय भक्ति से सराबोर हो गया।

संस्कार भारती रुद्रपुर महानगर इकाई द्वारा आयोजित यह ब्रज महोत्सव भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल साबित हुआ। कार्यक्रम ने बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।