Latest:
उधमसिंह नगर

*24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी /पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग, आर्म कुश्ती प्रतियोगिता -2026’’ का समापन ।*आईजी कुमाऊं ने विजेता टीम को पुरस्कार किए वितरित।

रुद्रपुर (खबर धमाका)। पुलिस लाइन रुद्रपुर में आयोजित 24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी /पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग, आर्म कुश्ती प्रतियोगिता -2026’’ का समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में पहुंची आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों, पीएसी, आईआरबी, एसडीआरएफ एवं जीआरपी की कुल 15 टीमों के 161 खिलाड़ियों ने किया जोश के साथ प्रतिभाग।

*विजेता खिलाड़ियों व टीमों को पुरस्कृत कर किया गया उत्साहवर्धन, सफल आयोजन के लिए जनपद पुलिस को दी बधाई। 24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस प्रतियोगिता – 2026 का 19 अगस्त 2026 को समापन हुआ। 17 से 19 अगस्त तक पुलिस लाइन रुद्रपुर में आयोजित चली इस 03-दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों, पीएसी, आईआरबी, एसडीआरएफ एवं जीआरपी की कुल 15 टीमों के 161 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

समापन समारोह में आईजी कुमायूँ रेंज, नैनीताल, श्रीमती निवेदिता कुकरेती मुख्य अतिथि रहीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/आयोजन सचिव  अजय गणपति ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, जिसके बाद टीमों के मार्च-पास्ट के साथ प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की गई।*

*24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी /पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग, आर्म कुश्ती प्रतियोगिता -2026 के निष्कर्ष इस प्रकार रहे।*

➡️ कुश्ती पुरुष वर्ग: 46वीं वाहिनी पीएसी (प्रथम), आईआरबी द्वितीय (द्वितीय), 40वीं वाहिनी पीएसी (तृतीय)

➡️ कुश्ती महिला वर्ग: 31वीं वाहिनी पीएसी (प्रथम), हरिद्वार (द्वितीय), ऊधमसिंह नगर (तृतीय)

➡️ ग्रीको रोमन स्टॉईल कुश्ती: 46वीं वाहिनी पीएसी (प्रथम), आईआरबी द्वितीय (द्वितीय), आईआरबी प्रथम (तृतीय)

➡️ बॉक्सिंग पुरुष वर्ग: ऊधमसिंह नगर (प्रथम), 40वीं वाहिनी (द्वितीय), एसडीआरएफ (तृतीय)

➡️ बॉक्सिंग महिला वर्ग: ऊधमसिंह नगर (प्रथम), नैनीताल (द्वितीय), चम्पावत (तृतीय)

➡️ बॉडी बिल्डिंग पुरुष वर्ग: 40वीं वाहिनी पीएसी (प्रथम), आईआरबी द्वितीय (द्वितीय), एसडीआरएफ (तृतीय)

➡️ आर्म रेसलिंग पुरुष वर्ग: आईआरबी द्वितीय (प्रथम), 40वीं वाहिनी पीएसी (द्वितीय), 31वीं वाहिनी पीएसी (तृतीय)

➡️ आर्म रेसलिंग महिला वर्ग: 31वीं वाहिनी पीएसी (प्रथम), ऊधमसिंह नगर (द्वितीय), हरिद्वार (तृतीय)

*आईजी कुमायूँ  ने विजेता खिलाड़ियों व टीमों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया और सफल आयोजन के लिए जनपद पुलिस टीम को बधाई दी।*