Latest:
उधमसिंह नगर

जसपुर में कांग्रेस संगठन का विस्तार , 54 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

जसपुर(खबर धमाका)। ब्लॉक कांग्रेस के सम्मेलन में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति तैयार की गई। सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया गया। इस दौरान संगठन विस्तार के तहत 54 पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

रविवार को शिव गार्डन में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान और कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता न्याय पंचायत, वार्ड और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटें। विधायक आदेश चौहान ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान करते हुए जसपुर विधानसभा सीट पर लगातार तीसरी बार कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।

जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत पूरे जिले में कांग्रेस का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है। कार्यकर्ताओं से अपने अपने बूथों पर सक्रिय रहते हुए लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे।

ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र गहलोत ने संगठन विस्तार की घोषणा करते हुए 11 संरक्षक, 16 उपाध्यक्ष, 22 संगठन सचिव तथा चार महासचिवों को मनोनयन पत्र वितरित किए। साथ ही सौरभ चौहान को कोषाध्यक्ष का प्रमाण पत्र सौंपा गया। नवगठित कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में विमललाल चावला, देवेंद्र चौहान, बलवंत सिंह, प्रमोद चौहान, शेर अली, मुख्तयाम सिंह, सुशील सैनी, मुजफ्फर चौधरी, अमरजीत सिंह, रूपबसंत सिंह और करतार सिंह को जिम्मेदारी दी गई। उपाध्यक्ष पद पर अहमद हसन, धर्मेंद्र चौहान, मोहम्मद हनीफ, वीरेंद्र सैनी, विजेंद्र सिंह, अब्दुल सलाम, अंचल चौहान, हनीफ वकील, फुरकान अहमद, अनिल छबड़ा, विजयपाल, रिंकू मिड्डा, निक्की चौधरी, आबिद हुसैन, विजेंद्र सिंह और द्वारा सिंह को मनोनीत किया गया।

महासचिव पद पर गौरव अरोरा, हिमांशु चौहान, धर्मेंद्र कुमार और मुजाहिद हुसैन को जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन सचिव के रूप में सौरभ चौहान, शशिक सिंह, विनय कुमार, नासिर हुसैन, ललित चौहान, वकील गाजी, नाजिर हुसैन, विनोद सिंह, हरपाल सिंह, शाहरुख नेता, आसिम अली, मोहम्मद इरफान, मलकीत सिंह, सुखविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, हरिओम, बलविंदर लाडी, शाहबुद्दीन, रतन सिंह, शौफीक हुसैन, मेहराज तथा हरजिन्दर सिंह और गोवर्धन सिंह को दायित्व सौंपे गए।

कार्यक्रम का संचालन गुरविंदर सिंह ने किया। इस अवसर पर चरण चौधरी, सभापति शर्मा, इख्तियार बब्बू, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद रफी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।