आबकारी विभाग ने छापेमारी अभियान में अवैध शराब की भट्टी और लाहन किया नष्ट।
रुद्रपुर(खबर धमाका)। आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर ऊधम सिंह नगर में जिला आबकारी महेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में विशेष सघन प्रवर्तन अभियान में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के क्रम क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कचनालगंजी जंग में छापेमारी के दौरान नाले पर अवैध शराब ख़ाम निर्माण कर रही 2 भट्टी , 6000 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया। आसपास की तलाशी पर लगभग 95 ली॰ अवैध शराब ख़ाम बरामद कर अज्ञात अभियुक्त के ख़िलाफ़ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । इसी क्रम में तत्पश्चात टीम द्वारा ग्राम कलियावाला में दविश दी गई । दविश के दौरान ग्राम कलियावाला से रोहित सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह के घर से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिस पर उक्त आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में अभियोग दर्ज किया गया है। इस कार्यवाही में क्षेत्र -03 काशीपुर के आबकारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपआबकारी निरीक्षक आशीष सिद्दीकी, प्रधान आब0 सिपाही कैलाश चन्द्र भट्ट, आबकारी सिपाही कृष्ण चन्द्र आर्या, नैनिका राणा, अंजली गोसाईं स्टाफ मौजूद रहा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
